माँ के दर्द का मुझे अच्छे से एहसास था
पर माँ को ख़ुशी थी मेरे आने की
सोचा था की इस दुनिया में आकर अपने परिवार का सारा दुख हर लूंगी
मैं भी ज़िन्दगी के चार पल जी लूंगी
पर कोई था ऐसा जिसे शायद पसंद ना था मेरा इस दुनिया में आना
इसलिए वो चाहते थे दुनिया में आने से पहले ही मुझे उठाना
यही सोचकर माँ मेरी रोती रहती सारा दिन
कि कैसे रह पायेंगी अब वो मेरे बिन
मैं माँ को अपने होने का एहसास दिलाती , माँ माँ कहकर उन्हें बुलाती
आ गया मेरा आखिरी दिन जब जाना था मुझे दुनिया में आने से पहले
अपने जाने का मुझे दुःख ना था
पर मेरी माँ का गम भी मुझसे छुपा ना था
भगवान जी से मैंने कुछ मिनट और मांगे
ताकि मैं जा संकू अपनी माँ को चुप करा के
माँ अगली बार मैं बेटा बनके आउंगी
आपके हर सपने को पूरा करके जाउंगी
तब तक माँ आप अपना ख्याल रखना
मेरे आने का इंतज़ार करना
मेरे आने का इंतज़ार करना
प्रियंका माहना

No comments:
Post a Comment